सीएम के नाम का एलान: उत्तराखंड पर फैसला आज, यूपी में फंसा पेच - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 16 March 2017

सीएम के नाम का एलान: उत्तराखंड पर फैसला आज, यूपी में फंसा पेच

उत्तराखंड में बीजेपी अपने मुख्यमंत्री का फैसला गुरुवार को कर सकती है। लेकिन उत्तर प्रदेश में सीएम चयन में जातीय समीकरणों को लेकर पेच फंसा है। आज यूपी में होने वाली विधायक दल की बैठक 18 तक टल गई है।
यूपी में मुख्यमंत्री का फैसला अब 18 मार्च को होगा। दरअसल पार्टी ने 18 मार्च को प्रदेशभर में विजय दिवस मनाने का ऐलान किया है। यूपी में 18 मार्च को बीजेपी विजय दिवस मनाएगी। इस बार बूथ स्तर पर ये विजय दिवस मानेगा। सभी विधायक सांसद और जनपद तक के पदाधिकारी इस विजय उत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद ही यूपी के सीएम का नाम तय होगा।
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को हरिद्वार में कहा कि यूपी-उत्तराखंड के सीएम के चेहरे से गुरुवार को पर्दा उठ जाएगा। उन्होंने कहा, सीएम का चुनाव विधायकों और पार्टी हाईकमान को करना है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सीएम के चयन को लेकर उत्तराखंड के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी से उनकी बात हुई। सीएम की रेस में कोश्यारी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रकाश पंत शामिल हैं। पार्टी ने शुक्रवार या शनिवार को देहरादून में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री भी इसमें शामिल होंगे।
यूपी में सीएम तय करने के लिए भाजपा को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। केंद्रीय पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू प्रदेश के प्रमुख नेताओं से लगातार चर्चा कर रहे हैं।
नए मुख्यमंत्रियों के चयन से 2019 पर नजर
भाजपा यूपी केसीएम से जातीय समीकरणों को तोड़ने की कोशिश कर रही है ताकि 2019 में मौजूदा सामाजिक समीकरणों को साधकर जीत हासिल कर सके। इसी से सतीश महाना व सुरेश खन्ना से बात की गई। दोनों खत्री पंजाबी समुदाय से हैं। पार्टी हरियाणा में जाट नेतृत्व को लाकर यूपी में जाटों के समर्थन का आभार जताना चाहती है। खट्टर को बदलकर यूपी में पंजाबी को आगे लाने का रास्ता खुल सकता है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status