प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि सोमनाथ न्यास को कैशलेस अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करनी चाहिए। मोदी ने न्यास की 116 वीं बैठक में हिस्सा लेते हुए कहा कि न्यास को वेरावल और प्रभास पाटन में डिजीटल भुगतान की प्रक्रिया बनाने में सक्रियता से हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने न्यास को देश के प्रमुख शहरों में डिजीटल भुगतान को बढावा देने के लिए महोत्सव आयोजित करने का भी सुझाव दिया। बैठक में मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल, पी के लहरी, जे डी परमार तथा श्री हर्ष नेवतिया ने भाग लिया। बैठक में पटेल को वर्ष 2017 के लिए न्यास का अध्यक्ष चुना गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.

No comments:
Post a Comment