अक्सर हॉलीवुड फिल्म्स में मंगल ग्रह को लेकर बहुत सी चीजें दिखायी जाती रही हैं. लेकिन किसी ने ये अनुमान नहीं लगाया होगा कि फिल्म्स में दिखायी जाने वाली चीजें सही भी हो जायेंगी .ये हम नहीं कह रहे बल्कि ऐसा एक प्रयोग में आये परिणामों के बाद वैज्ञानिकों का मानना है.
एक प्रयोग के शुरुआती नतीजों से पता चला है कि मंगल ग्रह पर आलू की खेती की जा सकती है. पेरू के लीमा में स्थित अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र (सीआईपी) ने मंगल ग्रह पर आलू उगाने की संभावनाओं को जानने के लिए कई प्रयोग किए. प्रयोगों से यह भी पता चला कि आलू को अधिक तापमान वाले मौसम में भी उपजाया जा सकता है.
सीआईपी ने पिछले साल मंगल ग्रह जैसी स्थितियों में आलू को विकसित करने के प्रयोग की शुरुआत की थी. कैलिफोर्निया स्थित नासा के एम्स रिसर्च सेंटर द्वारा उपलब्ध कराए गए डिजाइनों और सलाह के आधार पर लीमा में इंजिनियरिंग और टेक्नोलॉजी (यूटीईसी) के इंजीनियरों द्वारा निर्मित एक विशेष रूप से निर्मित क्यूबसैट में एक कंद लगाया गया था.
यूटीईसी की जूलियो वाल्डिविया-सिल्वा ने बताया कि अगर प्रयोगशाला में यह फसल उन विपरीत परिस्थितियों को बर्दाश्त कर सकती है, तो वह मंगल ग्रह पर भी अच्छे तरीके से बढ़ सकती है. इसके लिए आलू की कौन सी किस्म सबसे बेहतर होगी, यह पता लगाने के लिए कई प्रयोग किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे हम यह जानना चाहते हैं कि आलू की पैदावार के लिए कम से कम कैसी परिस्थितियां होनी चाहिए.
इसके पहले भी मंगल ग्रह वैज्ञानिकों के लिये दूसरे ग्रहों से ज्यादा रुचि का विषय था. समय-समय पर मंगल को लेकर फिल्में तो बनती ही रही हैं. साथ ही सात कुछ ऐसा भी सुनने में आता रहा है कि मंगल ग्रह में एलियन हैं. खैर एलियन हैं या नहीं ये तो बाद की बात है लेकिन आलू वाली ये ख़बर मंगल ग्रह में जीवन की संभावनाओं को तलाशती हुयी ज़रूर नज़र आ रही है.

No comments:
Post a Comment