सुप्रीम कोर्ट ने मनोहर की ताजपोशी पर रोक लगाने से इनकार कर कांग्रेस को लगाई फटकार - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 14 March 2017

सुप्रीम कोर्ट ने मनोहर की ताजपोशी पर रोक लगाने से इनकार कर कांग्रेस को लगाई फटकार

दिल्ली,14 मार्च : सुप्रीम कोर्ट ने गोवा में चल रही राजनीतिक उठापटक पर फैसला सुनाते हुए बीजेपी को राहत दी और कांग्रेस को फटकार लगाई , इसके साथ ही 16 मार्च को बहुमत साबित करने के आदेश दिए हैं
कांग्रेस की और से अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी थी गवर्नर ने बड़ी पार्टी होने के बाद भी कांग्रेस को सरकार बनाने को लेकर कोई राय नही ली थी, इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस को फटकार लगाते हुए कहा आपने राज्यपाल को विधायकों के समर्थन का आंकड़ा क्यों नहीं दिया। देश की सबसे बड़ी अदालत ने स्पष्ट किया कि सरकार बनाने के लिए न्योता देना गवर्नर का विशेषाधिकार है। कोर्ट ने कांग्रेस से सवाल किया कि उस वक्त आप कहां थे जब मनोहर पर्रिकर ने सरकार बनाने का दावा किया?

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status