धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 22 March 2017

धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट 25 मार्च से धर्मशाला में खेला जाना है। आखिरी टेस्ट के लिए टीम इंडिया रांची से धर्मशाला पहुंच चुकी है। मंगलवार को इंडियन क्रिकेट टीम के पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें फ्लाइट की कुछ खास झलक भी देखने को मिल रही है।
यहां पहुंचने के बाद टीम मंगलवार आराम के बाद बुधवार से प्रैक्टिस शुरू कर देगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के बुधवार को यहां पहुंचने की संभावना है। दोनों टीमों के लिए स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है, जबकि रांची में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था।
दोनों देशों में से जो भी मैच जीतेगा वह सीरीज अपने नाम कर लेगा। टीम इंडिया तीसरा टेस्ट जीतने के करीब थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श और पीटर हैंड्सकोंब ने शानदार साझेदारी करके भारत को जीत से महरूम कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status