बेंगलुरू टेस्ट के दूसरे दिन गेंदबाजी में फ्लॉप मगर फील्डिंग में हिट रहे रविचंद्रन अश्विन - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 5 March 2017

बेंगलुरू टेस्ट के दूसरे दिन गेंदबाजी में फ्लॉप मगर फील्डिंग में हिट रहे रविचंद्रन अश्विन

पुणे में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत की हार के वैसे तो बहुत सारे कारण रहे थे, लेकिन क्षेत्ररक्षण उनमें से एक प्रमुख कारण था। भारतीय फील्डर्स ने पहले टेस्ट मैच में कई मौके गवांए। हार के बाद ​भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्प्रेंस में कहा था कि पुणे टेस्ट मैच की हार के बाद टीम इंडिया सीख लेगी और अगले टेस्ट मैच में गलतियां नहीं दोहरायी जाएंगी। लेकिन, भारतीय टीम ने अपने कप्तान की बात को दूसरे टेस्ट मैच में सही साबित नहीं किया और बल्लेबाजी एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। जब बारी गेंदबाजी की आयी तो क्षेत्ररक्षकों द्वारा एक बार फिर से पुणे टेस्ट वाला कारनामा दोहराया गया। अजिंक्य रहाणे ने डेविड वॉर्नर का स्लिप में कैच टपकाया। हालांकि, यह आसान कैच नहीं था लेकिन भारत को यदि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वापसी करनी है तो ऐसे कैच लपकने होंगे।
हालांकि, मैच के दूसरे दिन भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने कई मौकों पर शानदार क्षेत्ररक्षण का नमूना पेश किया। रवींद्र जडेजा की गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब ने लेग साइड पर गेंद हवा में खेली। रवचिंद्रन अश्विन मिड विकेट पर खड़े थे और गेंद उनकी पहुंच से दूर जा रही थी। अश्विन ने फुर्ती दिखाते हुए अपनी दाहिनी ओर छलांग लगा दिया और गेंद तक पहुंच गए। हालांकि, पहले प्रयास में अश्विन गेंद को कैच करने में असफल रहे और गेंद उनके हाथ से छिटक कर उनके दाहिने बाजू से टकराई और फिर गिरते पड़ते अश्विन ने उसे अपने हाथों में समेट लिया। इस तरह भारत को चौथी सफलता मिली और पीटर हैंड्सकॉम्ब को अश्विन के बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के कारण पवेलियन लौटना पड़ा।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status