इलियाना डिक्रूज ने बताया, 16 साल की उम्र में हुई थी छेड़छाड़ का शिकार…सोचती थी क्या यह मेरी गलती थी? - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 5 March 2017

इलियाना डिक्रूज ने बताया, 16 साल की उम्र में हुई थी छेड़छाड़ का शिकार…सोचती थी क्या यह मेरी गलती थी?

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने बचपन का एक कड़वा अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि 16 साल की उम्र में उनके साथ छेड़छाड़ की एक घटना हुई थी। उन्होंने बताया, उव वक्त मैं 16 साल की थी। कई महीनों तक मेरे दिमाग में यही खयाल चलते रहे कि क्या यह मेरी गलती थी? और क्या मैंने इसे प्रोत्साहन दिया? मैं सोचती थी क्या यह मेरी किसी अनजाने में की गई गलती की वजह हुआ है। मैंने इस घटना के क महीने बाद इसका जिक्र अपनी मां से किया। उन्होंने इसे बहुत ही अच्छे से संभाला।
इलियाना ने बताया, मां ने कहा हमें इस मामले को सुलझाने की जरूरत है। उन्होंने उस लड़के साथ बात करने की कोशिश की। उस लड़के ने कहा, पुलिस बुलाना चाहती हो तो बुला लो। इस पर मां ने कहा कि अगर तुमने अपनी हरकतें बंद नहीं की तो मैं पुलिस में शिकायत कर दूंगी। पुलिस इंपेक्टर ने हमें बताया कि यह समस्या काफी गंभीर होती जा रही है क्योंकि इसका शिकार होने वाली कई लड़कियों ने सुसाइड करने की भी कोशिश की है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई इस तरह की घटना का जिक्र किया हो। इससे पहले एक बार सोनम कपूर ने बताया था कि एक बार एक थिएटर में किसी ने पीछे से आकर उन्हें पकड़ लिया था। हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेन फॉन्डा ने भी अपना एक कड़वा एक्सपीरियंस शेयर किया।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status