विद्या बालन की फ़िल्म बेगम जान का नया पोस्टर हुआ रिलीज़ - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 7 March 2017

विद्या बालन की फ़िल्म बेगम जान का नया पोस्टर हुआ रिलीज़

विद्या बालन की फ़िल्म बेगम जान का नया पोस्टर फ़िल्म के मेकर्स ने शेयर किया है। इस पोस्टर में विद्या बालन सबका ध्यान खींचने में कामयाब हो रही हैं। 
पोस्टर में विद्या के कैरेक्टर की झलक को साफ़ देखा जा सकता है। इस पोस्टर में विद्या बालन एक कुर्सी पर बैठी हुई नज़र आ रही हैं। पोस्टर में उनकी ग्रे आइज़्स दिखाई गई हैं। पोस्टर पर कैप्शन में लिखा है माय बॉडी, माय हाउस, माय कन्ट्री, माय रूल्स। बेगम जान के इस पोस्टर को फ़िल्म के प्रोड्यूसर महेश भट्ट और फ़िल्म की सर्पोटिंग एक्ट्रेस पल्लवी शारदा ने पोस्ट किया है। महेश भट्ट ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा 'क्या महिला है'।
 
'बेगम जान’ साल 2015 में आई बंगाली फ़िल्म ‘राजकहिनी; (Rajkahini) की कहानी पर आधारित है। फ़िल्म की कहानी आज़ादी से पहले हुए बंटवारे के वक्त की है। इस फ़िल्म में 11 अभिनेत्रियाँ काम कर रही हैं। ‘बेगम जान’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड जीत चुके फ़िल्ममेकर श्रीजीत मुखर्जी कर रहे हैं। फ़िल्म के बंगाली वर्जन को भी श्रीजीत ने ही डायरेक्ट किया था। फ़िल्म की कहानी एक वेश्यालय के आस-पास घूमती है। बहरहाल, पोस्टर की अगर बात करें तो रेड शेड के घाघरे और चोली में हाथ में हुक्का लिए विद्या बालन ने मैसेज दे दिया है कि फ़िल्म में उनका किरदार काफ़ी दमदार है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status