अयोध्या मामले में मिलने वाली सजा को उमा मानेगी प्रसाद - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 7 March 2017

अयोध्या मामले में मिलने वाली सजा को उमा मानेगी प्रसाद

नई दिल्ली। बाबरी मस्जिद विध्वंश मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा चिंता जाहिर करने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में जिन नेताओं का नाम शामिल है उन्हें भी सजा दी जा सकती है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बाबरी मस्जिद मामले में बड़ा बयान दिया है। उमा ने कहा कि उन्होंने अयोध्या आन्दोलन में हिस्सा लिया था और बाबरी मस्जिद विध्वंश मामले में यदि उन्हें कोई सजा हुयी तो उसे वह भगवान का प्रसाद मानकर स्वीकार करेंगी।
जिस समय उमा ने यह बात की वो संवाददाताओं से अपने मंत्रालय के बारे में बातचीत कर रही थी। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उमा ने साफ कहा कि उन्होंने अयोध्या आंदोलन में भागीदारी ली थी और अगर उन्हें इस मामले में सजा सुनाई जाती है तो वो इसे अपना सौभाग्य मानेंगी।
जब संवाददाताओं ने पूछा कि बाबरी मस्जिद विध्वंश मामले में यदि अदालत उन्हें सजा सुनाती है तो वह क्या करेंगी, उन्होंने कहा कि वह न्यायालय के फैसले को स्वीकार करेंगी और उसे भगवान का प्रसाद मानकर स्वीकार कर लेंगी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status