शुक्रवार यानी कि आज पूरे देशभर में शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। देश के अधिकतर हिस्सों में लोग भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी एक बड़ा काम करने जा रहे हैं। दरअसल पीएम मोदी आज भगवान शिव की 112 फुट लम्बी मूर्ति का उद्घाटन करेंगे। इतना ही नहीं पीएम शिव की स्तुति करते हुए अग्नि प्रज्वलित कर दुनियाभर में महायोग यज्ञ की शुरुआत भी करेंगे।
अब आप सोच रहे होंगे कि शिव की इतनी बड़ी प्रतिमा का उद्घाटन करने के पीछे पीएम मोदी का क्या मकसद है? तो आपको बता दें कि ऐसा करने के पीछे पीएम का मकसद योग को सरल तरीके से सिखाना है। जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा करके आने वाले साल में तकरीबन दस लाख लोगों से अपील की जाएगी कि वे योग के एक सरल तरीके को कम से कम 100 लोगों को सिखाएं। इसके साथ ही अगली महाशिवरात्रि तक कम से कम दस करोड़ लोगों तक इसे पहुंचाने की बता भी कही जाएगी।
बता दें कि पीएम मोदी आज शाम को कोयंबटूर पहुंच जाएंगे। पीएम मोदी शिव की इस प्रतिमा का उद्धाटन ईशा योग सेंटर में करेंगे।
शिव की इस मूर्ति में क्या है ख़ास?
-शिव की इस भव्य मूर्ति को भारत सरकार की टूरिज्म मिनिस्ट्री ने अपने ‘अतुल्य भारत’अभियान में एक डेस्टिनेशन के तौर पर शामिल किया है।
-शिव की इस भव्य मूर्ति को भारत सरकार की टूरिज्म मिनिस्ट्री ने अपने ‘अतुल्य भारत’अभियान में एक डेस्टिनेशन के तौर पर शामिल किया है।
-प्रतिमा उन 112 मार्गों को दर्शाती है, जिनसे इंसान योग विज्ञान के जरिए अपनी परम प्रकृति को हासिल कर सकता है।
-इस भव्य चेहरे को ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने डिजाइन किया है।
शाम से शुरू होगा कार्यक्रम
-मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा और अगली सुबह 6 बजे तक चलेगा।
-मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा और अगली सुबह 6 बजे तक चलेगा।
-इस कार्यक्रम को 23 सैटेलाइट टेलीविजन चैनलों की मदद से टेलिकास्ट किया जाएगा।
-इसके साथ ही कार्यक्रम को समझने में लोगों को परेशानी न हो इसीलिए इसे सात भाषाओं में एक साथ टेलिकास्ट किया जाएगा।
सुरक्षा के किए गए हैं तगड़े इंतजाम
पीएम मोदी के कोयंबटूर दौरे को देखते हुए शहर और राज्य में पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। बता दें कि जहां पर प्रतिमा का उद्घाटन किया जाएगा, वह केरल पर्वत रेंज के पास स्थित है, ऐसे में उग्रवादियों और माओवादियों की घुसपैठ हो सकती है इसी के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि शिव की इस प्रतिमा के उद्घाटन से कुछ मानवाधिकार संगठनों, राजनीतिक पार्टियों, किसानों और जनजातीय संस्थाओं में भी नाराजगी का माहौल है। इन सभी का कहना है कि शिव की यह प्रतिमा अतिक्रमित जमीन पर स्थापित की गई है।

No comments:
Post a Comment