प्रियंका के बाद अब शिल्पा करेंगी मोदी सरकार के इस सपने को पूरा - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 24 February 2017

प्रियंका के बाद अब शिल्पा करेंगी मोदी सरकार के इस सपने को पूरा

जल्द ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा मोदी सरकार के सपने को पूरा करते नज़र आएंगी। अब आप सोच रहे हो कि मोदी सरकार का ऐसा कौन सा सपना है जिसे शिल्पा पूरा करेंगी? तो आपको बता दें कि यह सपना देश को स्वच्छ बनाने का। जी हां इसी सपने को पूरा करने के लिए बॉलीवुड की ख़ूबसूरत हसीना शिल्पा शेट्टी लोगों को नसीहत देंगी। शिल्पा को स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। 41 वर्षीय शिल्पा अब टीवी, रेडियो आदि के जरिए लोगों को सड़क पर कचरा या गंदगी नहीं फैलाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। इस संदर्भ में देशभर में उनकी तस्वीरों वाले पोस्टर लगा दिए जाएंगे।
इस संबंध में बात करते हुए अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री के ज्वॉइंट सेक्रेटरी और स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर प्रवीण प्रकाश ने बताया कि, ”लोगों को जागरुक करने के लिए मशहूर चेहरों को इस कैंपेन से जोड़ना जरुरी है।” प्रकाश की माने तो सड़क पर गंदगी फैलाना सबसे ज़्यादा शहरी इलाकों की समस्या है, जिससे कई तरह की बीमारियां जन्म लेती है। मंत्री ने आगे बताया कि हम मशहूर हस्तियों की मदद से स्वच्छ भारत मिशन का टारगेट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
ये सेलिब्रेटी भी जुड़ चुके हैं इस कैंपेन से
बता दें कि मंत्रालय ने प्रियंका चोपड़ा को भी स्वच्छता अभियान से जोड़ा हुआ है। वह 2019 तक खुले में शौच करने के ख़िलाफ़ लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार करेंगी। प्रियंका से पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, सलमान ख़ान, शंकर महादेवन और सचिन तेंडुलकर भी इस अभियान में शामिल हो चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status