उद्धव ने ताना पीएम पर निशाना, खुद को समझते हैं राष्ट्रपिता - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 18 February 2017

उद्धव ने ताना पीएम पर निशाना, खुद को समझते हैं राष्ट्रपिता

ठाणे, भाजपा और शिवसेना की तकरार लगातार बढ़ती जा रही है। अब शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नए सिरे से हमला बोला है। ठाकरे ने कहा कि मोदी ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे उन्होंने यह राष्ट्र बनाया। वे खुद को राष्ट्रपिता समझ रहे हैं। 21 फरवरी के ठाणे नगर निगम चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा 'नोटबंदी के बाद न तो काले धन का पता चला और न ही भ्रष्टाचार खत्म हुआ। चीजें जैसी थी वैसी ही हैं। सिर्फ आम आदमी पर बुरा असर पड़ा है, अमीरों पर नहीं।'
उद्धव ने आगे कहा 'वे मुझसे पूछते हैं कि मैं भी प्रभावित हुआ तो मेरा जवाब हां है। मैं आम आदमी को कतार में खड़ा देख तकलीफ में रहा। मैं इतने सारे लोगों की मृत्यु देखकर दुखी हुआ।'उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा 'सीएम ऐसे जता रहे हैं कि उन्होंने यह राज्य बनाया और जो भी अच्छा हुआ है, उसके श्रेय का दावा कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status