नई दिल्ली, यूपी विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण के मतदान से पहले सभी नेताओं ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक रखी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार कोे गोंडा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश और कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, वन रैंक वन पेंशन पर विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि 11 मार्च को चुनावों के परिणाम आएंगे और 13 को केसरिया होली खेली जाएगी। पीएम ने गोंडा की रैली में कहा, ‘भगवान शिव की तरह हिंदुस्तान के लोगों में एक तीसरा नेत्र होता है। उस तीसरे नेत्र से वह भली-भांति परख लेते हैं कि सच क्या है और झूठ क्या है। देश का गरीब से गरीब इंसान भी अच्छे और गलत रास्तों को आसानी से समझ लेता है।
पीएम ने ओडिशा और महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में मिली जीत को नोटबंदी के प्रति जनसमर्थन से जोड़ने की कोशिश की। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं देशवासियों को सिर झुका कर नमन करता हूं कि देश की जनता ने ईमानदारी का साथ दिया है। मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा की अखिलेश जी आपका कुनबा परिवार तो आगे निकल गया। आप ऑस्ट्रेलिया पढ़ आए पर गोंडा के गरीब बच्चों का क्या होगा? मोदी ने किसानों से भी कई वादे किए।
उन्होंने कहा, ‘हमारे सांसद महोदय नया-नया सोचते रहते हैं। गन्ना किसानों के तौल पर भी चोरी होती है। मैं टेक्नॉलजी को जानने वालों की एक टास्क फोर्स बनाऊंगा। यूपी के सांसद के नाते मैं सारे किसानों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि बीजेपी की नई सरकार की पहली मीटिंग में पहला निर्णय किसानों की कर्ज माफी का होगा।

No comments:
Post a Comment