नई दिल्लीः- भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया. इंटरसेप्शन टेक्नोलॉजी वाली इस मिसाइल ने ट्रायल के दौरान जमीन से 97 किलोमीटर की ऊंचाई पर 'दुश्मन' मिसाइल को ढेर कर दिया. शनिवार को ओडिशा के बालासोर के समुद्र में इस परीक्षण से भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम में अहम सफलता हासिल कर ली है.
रक्षा अनुसंधान विकास संगठन के एक अधिकारी ने कहा कि ‘‘पीडीवी नामक यह अभियान पृथ्वी के वायुमंडल से 50 किमी उपर बाहरी वायुमंडल में स्थित लक्ष्यों के लिए है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पीडीवी इंटरसेप्टर और दो चरणों वाली लक्ष्य मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण हुआ।’’ लक्ष्य को दरअसल 2000 किमी से अधिक दूरी से आती शत्रु बैलिस्टिक मिसाइल के तौर पर विकसित किया। इसे बंगाल की खाड़ी में एक पोत से दागा गया।

No comments:
Post a Comment