स्कूल-समाजिक संस्थाएं मनाएगी दिवस
कलेक्टर जेके जैन की ओर से जारी इस सर्कुलर को लेकर शहर में चर्चा जोरों पर है। उनकी ओर से जारी सर्कुलर में जिले के सभी स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं के लिए मातृ-पितृ पूज्य दिवस को विशेष रूप से मनाने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने गांव, शहर, ङर-परिवार में भी इस दिन को मनाने के लिए लोगों से आह्वान किया है।
लोगों में चर्चा का विषय
बहरहाल, कलेक्टर की इस पहल को जहां की सामाजिक संगठनों ने सराहा है वहीं कुछ लोग इस सर्कुलर के विरोध में खड़े हो गए हैं। कुछ सामाजिक संगठनों का कहना है कि अपने माता पिता को अपना वैलेंटाइन मानने में कोई बुराई नहीं है। आखिर उनसे ज्यादा प्यार अपने बच्चों को कौन कर सकता है। इसलिए कलेक्टर के इस फैसले का वह स्वागत करते हैं और वह इसके लिए तैयारियां कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे लोगों की निजता का हनन करार दे रहे है। लोगों का कहना है कि जिस तरह सर्कुलर जारी कर स्कूलों में इस दिवस को विशेष रूप से मनाने के आदेश जारी किए गए हैं वो समझ से परे हैं। प्रशासन को राज्य की विकास की नीतियों पर काम करना चाहिए न कि लोगों की निजता का निरधारण करना।
बहरहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाली 14 फरवरी को छिंदवाड़ा में लोग किस तरह से इस दिन को मनाते हैं।

No comments:
Post a Comment