नस्लीय हमले में भारतीय की मौत, परिजनों ने ट्रंप को ठहराया जिम्मेदार - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 24 February 2017

नस्लीय हमले में भारतीय की मौत, परिजनों ने ट्रंप को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली:  
अमेरिका के कैंसास के एक बार में भारतीय नागरिक की नस्लीय हमले में गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक भारतीय की मौत हो गई और दूसरा नागरिक घायल हो गया। बुधवार शाम 7.15 मिनट पर कैंसास के ओलेथ शहर के ऑस्टिन बार एंड ग्रिल रेस्तरां में हैदराबाद के रहने वाले श्रीनिवास कुछीभोटला (32) की गोली मारकर हत्या कर दी।
इसके अलावा दूसरे भारतीय आलोक मदासानी भी घायल हो गए। हमले में बीच बचाव करने आए अमेरिकन नागरिक को भी चोटें आई है। दोनो ही घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 
सुबह विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा,' हमे कैंसास में हुई दुखद घटना की जानकारी है। दो भारतीय श्रीनिवास कुछीभोटला और आलोक मदासानी पर कंसास के ओलेथ शहर मके एक बार में गोली चला दी गई। इसमें श्रीनिवास की मौत हो गई और आलोक मदासानी घायल हो गए। इस घटना के दौरान बीच-बचाव करते हुए एक अमेरिकी नागरिक को भी चोटें आई।' मृतक और घायल भारतीय हैदराबाद और वारांगल के रहने वाले है और गारमिन में नौकरी करते थे।
स्वरूप ने बताया कि सभी संभव सहायता देने के लिए काउंसल आर डी जोशी हस्टन से कैंसास निकल चुके है। वाइस काउंसल हरपाल सिंह भी डलास से कंसास के लिए रवाना हो चुके है। दोनो घायल से मुलाकात करेेंगे और मृतक का शरीर वापस लाने में सहायता देंगे।' 
इस संबंध में विदेश मंत्री ने अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना से इस बारे में बात की। सरना ने बताया कि भारतीय दूतावास के दो अधिकारी कैंसास के लिए निकल चुके है। स्वराज ने ट्विटर पर लिखा ,' भारतीय राजदूत ने मुझे बताया कि घटना में घायल साथी आलोक मदासानी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status