सिर्फ पांच साल की उम्र में यह बच्ची बनी माँ, पूरी कहानी हैरान करने वाली है - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 24 February 2017

सिर्फ पांच साल की उम्र में यह बच्ची बनी माँ, पूरी कहानी हैरान करने वाली है

कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिन पर हम आंखों से देखकर भी भरोसा नहीं कर पाते हैं. ऐसी ही एक घटना के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. ये कहानी है लीना मदान की जो पांच साल की उम्र में मां बन गई थी. आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा लेकिन सच्चाई यही है कि दुनिया की सबसे छोटी मां ने महज़ पांच साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया था.
लीना दुनिया की सबसे कम उम्र की मां हैं. लीना का जन्म 27 सितंबर 1933 को पेरू के एक छोटे से गांव ‘तिकरापो’ में हुआ था. गौरतलब है कि लीना का जन्म एक अजीब प्रकार की स्थिति के साथ हुआ था. ‘precocious puberty’  नाम की इस स्थिति में लड़कियों के जननांग बहुत ही जल्दी विकसित हो जाते हैं.
सामान्य लड़कियों में 13-14 वर्ष में मासिक धर्म की प्रकिया शुरू होती है लेकिन लीना जब 8 महीने की थी तब से उन्हे पीरियड्स आने लगे थे.
चार साल की उम्र तक आते-आते उनके ब्रेस्ट और जननांग भी पूरी तरह से विकसित हो चुके थे. जब लीना पांच साल की हुई तब कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था.
पांच साल की उम्र में अचानक लीना का पेट बढ़ने लगा. उनकी मां को लगा कि शायद उसे कोई बीमारी हुई है.वो उसे लेकर डॉक्टर के पास गई. लेकिन रिपोर्टस में जो सामने आया वो चौंका देने वाला था. एक पांच साल की बच्ची जो खुद अपनी मां के आंचल में ज़िदंगी बिता रही थी, वो जल्द ही एक नन्ही सी जान को दुनिया में लाने वाली थी. जिस समय लीना अस्पताल पहुंचीं वो आठ माह की गर्भवती थी.
14 मई 1939 को लीना ने एक लगभग छह पौंड के वजन वाले बच्चे को जन्म दिया. उस वक्त लीना की उम्र 5 साल 7 महीने और 17 दिन थी. ‘गोरैल्डो’ नाम का ये बच्चा 40 साल तक ज़िंदा रहा. ‘बोनमैरो’ बीमारी हो जाने की वजह से उसकी मौत हो गई. आपको बता दें कि लीना ने कभी भी अपने बच्चे के पिता का नाम नहीं बताया. इस सवाल पर लीना हमेशा खामोश हो जाती थी.
कुछ लोगों की मानें तो लीना के पिता इस पूरे मामले में आरोपी थे लेकिन कभी कुछ साफ नहीं हो पाया. लीना ने बहुत ही छोटी सी उम्र में न केवल खुद को संभाला बल्कि अपने बच्चे की भी अच्छे से देखभाल की. 1972 में लीना ने रॉल जुराडो नाम के एक शख्स से शादी कर ली और वो अपने पति के साथ लीमा में रहने लगी.
लीना के बारे में यूं तो सब जानते हैं. जिस तरह से उन्होंने हालातों के आगे हार नहीं मानी और हर स्थिति का डटकर मुकाबला किया, वो काबिलेतारीफ है. लीना ने इस मुद्दे पर कभी खुद खुलकर बात नहीं की.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status