नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सर संघ चालक मोहन भागवत ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है उन्होंने कहा है की भारत के सभी मुसलमानों की राष्ट्रीयता हिन्दू है। माना जा रहा है कि इससे आने वाले चुनावों में बीजेपी को भारी नुकसान हो सकता है। मोहन भागवत ने बैतूल में एक दिवसीय संघ परिवार के विराट ‘हिंदू सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में रहने वाले सभी हिंन्दू हैं। उन्होंने कहा भारत में रहने वाले सभी मुसलमानों की राष्ट्रीयता हिन्दू है बस सभी की पूजा करने की पद्धति अलग-अलग है। भागवत ने कहा कि भले ही उनका रहन-सहन और आचरण इस्लामिक है। लेकिन उन सभी की राष्ट्रीयता हिंदू है। भागवत के इस बयान से बीजेपी को आने वाले चुनावों में नुकसान हो सकता है। इसस पहले संघ प्रचारक प्रमुख मनमोहन वैद्य ने आरक्षण को लेकर बयान दिया था जिस पर बीजेपी पर वीपक्ष ने जमकर हमला बोला था। इससे पहले मोहन भागवत ने बीहार चुनाव के दौरान भी आरक्षण को लेकर बयान दिया था जिसके बाद बीजेपी को चुनावों में करारी हार मिली थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.

No comments:
Post a Comment