मुंबई : केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली नेे बुधवार को जैसे ही वित्त वर्ष 2017-18 का बजट पेश किया घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का रुख बन गया। निफ्टी ने 8,600 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में दोपहर 1.42 बजे 299.89 अंकों यानी 1.08 फीसदी की मजबूती रही और यह 27,955.85 पर कारोबार कर रहा था। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 76.10 अंकों यानी 0.89 फीसदी की मजबूती के साथ 8,637.40 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के 19 में से 14 सेक्टर में मजबूती का रुख बना जिसमें रियलिटी (3.36 फीसदी), वित्त (2.09 फीसदी), बैंकिंग (2.00 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.53 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.43 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.

No comments:
Post a Comment