नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर बठिंडा के पास हुए विस्फोट में शामिल होने का आरोप लगाया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने ट्वीट किया, शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुखबीर बादल को फौरन गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मंगलवार हुए विस्फोट में उनकी भूमिका की जांच की जानी चाहिए। वह और अधिक हिंसा का कारण बन सकते हैं। गौरतलब है कि मौड़ मंडी में कांग्रेस उम्मीदवार हरमिंदर सिंह जस्सी की रैली के पास एक कार में शक्तिशाली विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे केजरीवाल के मुताबिक, सुखबीर बादल एक बहुत बड़ा अपराधी हैं, जो पंजाब और इसकी शांति को बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग को उन्हें हरहाल में गिरफ्तार करना चाहिए। उधर, आप के नेता संजय सिंह ने भी सुखबीर बादल की गिरफ्तारी की मांग की है, जो मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे और उपमुख्यमंत्री भी हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.

No comments:
Post a Comment