जरूर जान लें, रेलवे ने टिकट को लेकर जारी किए नए नियम - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 1 February 2017

जरूर जान लें, रेलवे ने टिकट को लेकर जारी किए नए नियम

लखनऊ. रेलवे ने ट्रेन पैसेंजर्स को राहत देते हुए अपने टिकट चेकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है. यह नियम रेलवे के रनिंग स्टाफ पर लागू होगा. इससे न केवल पैसेंजर्स को राहत मिलेगी बल्कि पैसेंजर्स को भी आराम मिलेगा

बुधवार को रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी एक आदेश में कहा गया है कि अब ट्रेन में क्लेवल सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही टिकट चेक किए जा सकेंगे. यह नियम रिजर्व्ड कोचेज में लागू होगा.

रिजर्व्ड कोचेज में जर्नी करने वाले पैसेंजर्स की यह आम शिकायत थी कि जब वे सो रहे होते हैं तो अचानक टिकट चेकिंग के नाम पर टीटीई आकर जगा देता है.  

यह नियम रात में 10 बजे के बात जर्नी शुरू करने वाले पैसेंजर्स पर लागू नही होगा, उन्हें टिकट चेक कराना होगा. साथ ही उस ट्रेन में भी टिकट चेक होगा जो रात 10 बजे के बाद चलती है.

साथ ही अब कन्सेशन वाले टिकट के लिए भी नया नियम जारी कर दिया गया है. कन्सेशन वाले टिकट अब किसी को भी ट्रान्सफर नही किए जा सकेंगे. अगर कोई पैसेंजर कन्सेशन वाला टिकट बुक करा उसे अपने किसी फैमिली मेम्बर या रिलेटिव को वह टिकट ट्रान्सफर करेगा तो उसे कन्सेशन का फायदा नहीं मिलेगा.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status