नई दिल्ली. वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद में बजट 2017 पेश कर रहे हैं। बजट 2017 में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दिया गया है जबकि राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को पारदर्शी बनाने के लिए कड़े नियमों का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही बजट 2017 में कहा गया है कि अब राजनीतिक दलों को भी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना होगा। बता दें, पिछले काफी दिनों से देश की आम जनता इस नियम के लिए सरकार से डिमांड कर रही थी। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में पारदर्शिता बरतने की बात कही थी। अरुण जेटली ने कहा कि अब 3 लाख रुपए की तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
अरुण जेटली ने आम बजट में इनकम टैक्स को घटाने का एलान किया है। अगर आपकी सालाना इनकम 3 लाख रुपए है तो आपको टैक्स नहीं देना होगा। पहले ढाई लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगता था। तीन से पांच लाख रुपए की इनकम पर 5 फीसदी टैक्स देना होगा। पहले यह टैक्स 10 फीसदी लगता था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.

No comments:
Post a Comment