राहुल ने कहा, 'बजट शेरो-शायरी का था', जानें और लोगों की क्या रही प्रतिक्रिया - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 1 February 2017

राहुल ने कहा, 'बजट शेरो-शायरी का था', जानें और लोगों की क्या रही प्रतिक्रिया

नई दिल्ली:  
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में मोदी सरकार का चौथा बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि कालेधन पर कार्रवाई सरकार की बड़ी कामयाबी है। उन्होंने कहा राजनीतिक दल अब सिर्फ 2000 ही कैश ले सकती हैं, अब तक 20000 लीमीट थी। खेती-किसानी पर सौगातों की बरसात हुई है मनरेगा को रिकॉर्ड 48 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। अब IRCTC से रेलवे टिकट बुकिंग पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा।
बजट के बाद इसको लेकर सबकी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। कांग्रेस उपाअध्यक्ष राहुल गांधी ने बजट की आलोचना करते हुए कहा है,' यह बजट आम आदमी का नहीं था। यह बजट शेरो-शायरी का था, किसानों की बात नहीं हुई।'
वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा आने वाले दिनों में इसका असर दिखेगा।



No comments:

Post a Comment

Whatsapp status