समाजवादी पार्टी को झटका! गौरव भाटिया ने सभी पदों से इस्तीफा दिया - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 5 February 2017

समाजवादी पार्टी को झटका! गौरव भाटिया ने सभी पदों से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार का पक्ष रख रहे गौरव भाटिया ने लीगल विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो गौरव भाटिया बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो सकते है। गौरव भाटिया के इस्तीफे के पीछे की वजह की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता की लिस्ट में नाम नहीं शामिल करने की वजह से नाराज चल रहे थे। गौरव भाटिया ने इस्तीफें की जानकारी अपने टि्वटर हैंडल से दी है।
विश्वास रखने के लिए शुक्रिया
गौरव भाटिया ने अब तक उन पर विश्वास रखने के लिए नेताजी और अखिलेश यादव को शुक्रिया कहा। साथ ही अखिलेश यादव को आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी।गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार का पक्ष रख रहे गौरव भाटिया ने एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया था। जानकारी के अनुसार, कुछ अफसरों की कार्य प्रणाली से खफा थे। गौरव भाटिया समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष भी हैं। सूत्रों की मानें तो अखिलेश सरकार नहीं चाहती थी कि चीफ जस्टिस की बेंच के सामने सरकार का पक्ष ऐसे लोग रखें, जिनकी बेंच के सामने इमेज खराब हो रही थी।
यूपी में सात चरणों में वोटिंग
उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के अखिलेश धड़े के बीच गठबंध के बावजूद बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद जिस तरह से बीजेपी को दिल्ली और बिहार में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है, वैसे में उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
मुख्यमंत्री चेहरे को सामने न लाकर एक बार फिर बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर दांव खेला है। इसका कितना फायदा उसे इन चुनावों में मिलेगा वह 11 मार्च को सामने आ ही जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status