नई दिल्ली। अगर आप भी ऑनलाइन रेल की टिकट बुक करते हैं तो आप के लिए बड़ी खुशखबरी है। ख़बर है कि अब कार्ड के जरिए बुक कराई गई रेल टिकट को किसी भी टिकट बुकिंग कांउटर पर रद्द कराया जा सकेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए है। बता दें कि टिकट रद्द कराने पर बचा पैसा रेल यात्री के बैंक खाते में जाएगा। रद्द कराई गई टिकट का पैसा सात दिन के अंदर ग्राहक के बैंक अकॉउट में आ जाएगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अब तक कार्ड के जरिए बुक टिकट को रद्द कराने की सुविधा कुछ चुनिंदा टिकट बुकिंग काउंटर पर ही थी। लेकिन अब यह सुविधा हर कांउटर पर उपलब्ध होगी।
बता दें कि कार्ड से बुक टिकट को रद्द कराते समय काउंटर पर लगी स्क्रीन पर इलेक्ट्रॉनिक रिफंड की सूचना आएगी। जिन काउंटरों पर पीओएस मशीनें नहीं हैं वहां टिकट डिपॉजिट रिसीप्ट दे दी जाएगी और रिफंड खाते में भेज दिया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.

No comments:
Post a Comment