सोशल ट्रेड स्कैम: यस बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर अरेस्ट - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 9 February 2017

सोशल ट्रेड स्कैम: यस बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर अरेस्ट

गाज़ियाबाद 3700 करोड़ के सोशल ट्रेड स्कैम में अब तमाम परतें खुलती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में यूपी एसटीएफ ने गुरूवार दोपहर को यस बैंक के बिजनेस रिलेशनशिप मैनेजर को गिरफ्तार किया है। अतुल शुक्ला नाम के बिजनेस रिलेशनशिप मैनेजर को एसटीएफ ने गाज़ियाबाद से अरेस्ट किया है।
यस बैंक में थे दो खाते
एसटीएफ की रिपोर्ट की मानें तो सोशल ट्रेड के मालिक अनभुव मित्तल की कंपनी के इस बैंक में दो अकाउंट थे। यस बैंक में अतुल शुक्ला ने कई गोपनीय चीजों को शेयर किया था। कई जगह पर अतुल ने सोशल ट्रेड कंपनी के लिए मदद की थी। एसटीएफ का कहना है कि नोटबंदी के दौरान बैंक में करोड़ों रुपये ट्रांसफर हुये थे। फ़िलहाल और भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।
हजारों शिकायतें अब तक
आकड़ा लगाया जा रहा है कि करीब 400 करोड़ से ऊपर पैसा ट्रांसफर हुआ था। इन लोगों ने एक ही इलाके में  दस बैंक खाते खोले। जिसमें एक बंद हुआ फिर दूसरा खोला। एसटीएफ के द्वारा दी गयी मेल पर अब तक साढ़े 8 हज़ार से ज़्यादा शिकायतें आ चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status