मुलायम की बहू अपर्णा और बीजेपी की रीता को मिला चुनाव आयाोग का नोटिस - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 9 February 2017

मुलायम की बहू अपर्णा और बीजेपी की रीता को मिला चुनाव आयाोग का नोटिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में हाई प्रोफाइल सीट लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के मुखिया की बहू अपर्णा यादव और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी को निर्वाचन आयोग ने दोषी मानते हुए नोटिस जारी किया है। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को दोनों को आचार संहिता के उल्लघंन का दोषी मानते हुए नोटिस दिया। उनसे शनिवार को जवाब देने को कहा है। बता दें कि इस सीट पर तीसरे चरण में 19 फरवरी को मतदान होना है।
दोनों प्रत्याशियों पर ये हैं आरोप
अपर्णा यादव को जारी नोटिस में कहा गया है कि उन्होंने एक गर्ल्स कॉलेज में प्रचार के लिए पहले इजाजत नहीं ली थी। जबकि रीता बहुगुणा पर आरोप कि उन्होंने अपनी फोटो लगे पंपलेट को एक मकान की दीवार पर लगाया, जो आचार संहिता का उल्लंघन है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status