वेलेंनटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे, यानी इज़हार-ए-मोहब्बत के बाद मुंह तो मीठा करने वाले दिन। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चॉकलेट देकर वेलेंनटाइन वीक के इस रोमांटिक सफर में निकल पड़ते हैं, जिसका अंतिम पड़ाव है ‘वेलेंनटाइन डे’ जो 14 फरवरी को आता है।
1चॉकलेट के चयन की समस्या
चॉकलेट डे’ के दिन समस्या ये बनी रहती है कि अपनी प्रेयसी को कौन सी चॉकलेट दें, क्योंकि वक्त से साथ-साथ चॉकलेट की दुनिया भी विशाल होती जा रही है। तो ऐसे में कौन सी चॉकलेट का चयन किया जाए…ये एक बड़ी चयन की समस्या है। तो चलिए हम आपकी परेशानी को कम कर देते हैं। बताते हैं कि आप इस दिन कौन सी चॉकलेट देकर अपने चाहने वालों को खुश कर सकते हैं।
2चोको कप ड्राई फ्रूट
आप बाजार में उपलब्ध बहुत सी चॉकलेट को चयन कर सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान यह रखना है कि आपके पार्टनर की पसंद क्या है, उसे कौनसी चॉकलेट ज्यादा पसंद हैं। वैसे ज्यादातर लड़कियों को खूबसूरत दिखने वाली चाॉकलेट ज्यादा पसंद आती है, तो इस चॉकलेट का चयन कर सकते हैं। जो बिल्कुल नए रूप में इस खास डे लिए बाजार में आई है।
3चॉकलेट बॉल्स
इन नए तरह की चॉकलेट बॉल को भी आज के दिन अपनी प्रेयसी को दे सकते हैं। इसका रोमांटिक फ्लेवर आपके साथी को जरूर पसंद आएगा। इस चॉकलेट की खास बात यह है कि इसपर क्रिम का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है जो दिखने में सोफ्ट है ही पर खाने में उससे ज्यादा सोफ्ट।
4डिजाइनिंग सेप्स चॉकलेट्स
आप इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए इन डिजाइनिंग सेप्स चॉकलेट्स का भी भेंट में दे सकते हैं। इसका रोमांटिक सेप्स जरूर आपकी प्रेयसी को पसंद आएगा। इसमें भरपूर मात्रा में केरेमल का इस्तेमाल किया गया है। और इस पैक में एकसाथ कई खूबसूरत सेप्स की चॉकलेट्स मौजूद हैं। जो आपके साथी का मन मोह लेंगी।
5चोको स्टिक चेरी केक
आप इस खास चोको स्किट चेरी केक को भी इस खास दिन में शामिल कर सकते हैं। जिसमे ंअच्छी मात्रा में चोको का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही चोको स्टिक और चेरी से सजाया गया है। ये देखने का काफी खूबसूरत है जो आपके साथी को बहुत पसंद आएगी ।
6जेम्स केक
आप इस दिन को खास बनाने के लिए इस स्पेशल केक को भी चुन सकते हैं। काफी खूबसूरत दिखने वाले इस केक में जेम्स का इस्तेमाल किया गया है। अच्छी मात्रा में क्रिम का यूज कर इस केक को एक खूबसूरत सेप्स दिया गया है। आप इसे भी इस दिन के लिए ट्राई कर सकते हैं।
7चॉकलेट पेस्ट्री
चॉकलेट के अलावा आप पार्टनर को चॉकलेट पेस्ट्री, चॉकलेट केक या फिर चॉकलेट ट्रूफल जैसी चीजें दे सकते हैं।
8चॉको मूज
चॉको फज, चॉको मूज या फिर कोई चॉकलेट ड्रिंक देना भी बेहतरीन आइडिया हैं। चॉकलेट से बनी मिठाईयां देना भी अच्छा आइडिया है।

No comments:
Post a Comment