ईंधन की कीमतें बढ़ने से महंगाई दर बढ़ी - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 14 February 2017

ईंधन की कीमतें बढ़ने से महंगाई दर बढ़ी

थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर जनवरी में बढ़ गई. दिसंबर 2016 में यह 3.39 फीसदी से बढ़कर 5.25 फीसदी पर आ गई.
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी डब्ल्यूपीआई के मुताबिक, जनवरी 2016 में सालाना मुद्रास्फीति दर नकारात्मक 1.07 फीसदी थी.
सालाना आधार पर प्याज की थोक मुद्रास्फीति दर में नकारात्मक 28.86 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि आलू की महंगाई दर नकारात्मक 20 फीसदी पर बरकरार है. सभी सब्जियों की कीमतों में नकारात्मक 32.32 फीसदी गिरावट हुई है.
इसके उलट जनवरी 2016 से जनवरी 2017 के आधार पर दालों की महंगाई दर 6.21 फीसदी रही. जबकि गेंहू 9.49 फीसदी महंगा हुआ और अंडे, मांस और मछली की कीमतों में 3.59 फीसदी वृद्धि हुई है.
इसी तरह ईंधन और बिजली की कीमतें भी जनवरी में बढ़ीं। जनवरी में बिजली और ईंधन की कीमतों में दिसंबर 2016 के 8.65 प्रतिशत के मुकाबले 18.14 फीसदी वृद्धि हुई. पिछले साल जनवरी में इसकी वृद्धि दर नकारात्मक 9.89 फीसदी रही थी.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status