सचिन ने एक गांव गोद लिया, कराएंगे उसका विकास - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 14 February 2017

सचिन ने एक गांव गोद लिया, कराएंगे उसका विकास

नई दिल्ली। महान क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने आदर्श ग्राम योजना के तहत महाराष्ट्र का एक गांव गोद लिया है। बता दें कि सचिन इससे पहले भी आंध्रप्रदेश के एक गांव को गोद ले चुके हैं।
महाराष्ट्र का एक गांव लिया गोद
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद के दोंजा गांव को सचिन तेंदूलकर ने गोद लिया है। जिसके बाद गांव के विकास के लिए सचिन ने सांसद निधि से 4 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए है। इस पैसे से गांव में स्कूल, सड़क और पेयजल जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
शुरु हो चुका है गांव में विकास का काम
बता दें कि गांव में काम शुरु भी हो चुका है और गांव में 230 नए शौचालय बनाए भी जा चुके हैं। वहीं उस्मानाबाद जिले के सहायक आयुक्त ने भी इस खबर की पुष्टि की है। वहीं गांव के लोग भी सचिन द्वारा गांव को गोद लिए जाने पर काफी खुश हैं।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status