यूपी चुनाव के बाद ट्रिपल तलाक पर बड़ा कदम उठाएगी केंद्र सरकार: रविशंकर प्रसाद - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 5 February 2017

यूपी चुनाव के बाद ट्रिपल तलाक पर बड़ा कदम उठाएगी केंद्र सरकार: रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली:  
केंद्रीय आईटी और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि यूपी चुनाव के बाद ट्रिपल तलाक पर केंद्र सरकार कोई बड़ा कदम उठा सकती है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ट्रिपल तलाक को लेकर जो परंपरा चली आ रही है उसको अब बदलने की जरूरत है ताकि हम महिलाओं को सम्मान दे सकें।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बुरी प्रथा को खत्म करने के लिए संकल्पित है और ट्रिपल तलाक के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सरकार अपना पक्ष रखेगी। ट्रिपल तलाक पर बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये कोई धार्मिक मुद्दा नहीं है लेकिन इस प्रथा से महिलओं का सम्मान और गौरव जुड़ा हुआ है।
प्रसाद ने कहा सरकार सभी के धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है और उसमें कोई हस्तक्षेप भी नहीं करना चाहिए लेकिन ट्रिपल तलाक एक सामाजिक मुद्द है। रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि बीजेपी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान करती है और उन्हें पार्टी में भी जगह देती है लेकिन दूसरी पार्टी महिलाओं को सम्मान नहीं करती है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status