आज थम जाएगा गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव का प्रचार - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 2 February 2017

आज थम जाएगा गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव का प्रचार

गोवा और पंजाब में 4 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पिछले दो माह से जोर शोर से चल रहा प्रचार अभियान आज समाप्त हो जाएगा। प्रचार अभियान मतदान से 48 घंटे पहले बंद हो जाता है।
गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 1642 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस जहां 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं भाजपा ने 36 सीटों पर अपने मतदान उतारे हैं। पहली बार राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने उतरी आप आदमी पार्टी ने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।
पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों पर प्रचार आज थम जाएगा। पंजाब में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी के चार रोड शो। सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर भी रैलियां करेंगे। अरविंद केजरीवाल लुधियाना में सभा को संबोधित करेंगे और शाम को दिल्ली वापसी करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status