जबलपुर: मारपीट करने वाले आरोपियो की तलाश - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 8 February 2017

जबलपुर: मारपीट करने वाले आरोपियो की तलाश

थाना  रांझी मे आज दिनॉक 8-2-17 को रात 00-15 बजे ज्योति झारिया उम्र 30 वर्ष निवासी गंगामैया ने रिपेार्ट दर्ज करायी कि पडोस मे रहने वाले रवि केवट से पूर्व से बुराई चल रही है। रात मे रवि केवट अपनी मॉ मीना केवट एवं साथी राजेश नामदेव तथा प्रदीप के साथ जबरदस्ती घर मे घुस आया और जातिगत रूप से अपमानित कर गालीगलौज करने लगा विरोध करने पर सभी ने उसके एवं बीच बचाव करने आये पडोसी रेश्मा तथा शिवचरण केवट के साथ हाथ मुक्को से मारपीट कर तीनो के हाथ पैर चेहरे मे चोटे पहुचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 294,323,452,506,34 भादवि 3(1)एस,  3(2)व्हीए एससीएसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
थाना हनुमानताल में दिनॉक 7-2-17 को रात 11‘-45 बजे विमल अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी प्रेमसागर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात 10-30 बजे पति बूटी अहिरवार उसके भाई के साथ गालीगलौज कर मारपीट कर रहा था विरोध करने पर उसके एवं उसकी मॉ गुड्डी बाई के साथ पति बूटी अहिरवार ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्को से से मारपीट कर हाथ पैर मे चोटे पहुचा दी है। रिपोर्ट पर धारा  294,506,323, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status