थाना ओमती में दिनॉक 7-2-17 को रात 7-30 बजे अभिषेक सोनकर उम्र 22 वर्ष निवासी भरतीपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह एवं उसकी बडी मॉ बेबी सोनकर घर के पास खडी थी, पडोसी सुरेश सोनकर आया और बडी मॉ बेबी सोनकर से कहने लगा कि बहुत पैसे वाली बन गयी है मुझे शराब पीने के लिये 200 रूपये दे नही तो हाथ मे ली हुई ईट तेरे सिर पर मार दूंगा। बडी मॉ ने रूपये देने से मना किया तो सुरेश सोनकर ने गालीगलौज कर हाथ मे ली हुई ईट बडी मॉ के सिर मे मार दी जिससे बडी मॉ के सिर मे चोट आ गयी, वह बचाने दौडा तो सुरेश यह कहते हुये भाग गया कि यदि रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर दूंगा। रिपोर्ट पर धारा 294,506,327 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी सुरेश सोनकर उम्र 42 वर्ष निवासी भरतीपुर को अभिरक्षा में लिया गया।
Wednesday, 8 February 2017
जबलपुर: शराब पीने के लिये रूपयो की मांग करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.

No comments:
Post a Comment