चेन्नई:
तमिलनाडु विधानसभा से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के विधायकों को बाहर निकाले जाने के तरीके के विरोध में मरीना बीच पर पार्टी के प्रमुख एम.के.स्टालिन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे डीएमके के विधायकों को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष स्टालिन अपनी पार्टी के विधायकों के साथ मरीना बीच स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट धरने पर बैठे थे।
पुलिस ने बाद में डीएमके नेताओं को हिरासत में ले लिया। डीएमके समर्थकों ने घटनास्थल पर पुलिस के वाहनों को रोक दिया।
वहीं, मरीना बीच से कुछ सौ मीटर की दूरी पर शशिकला के नेतृत्व वाला एआईएडीएमके का खेमा पलनीस्वामी के विश्वास मत हासिल करने को लेकर जीत का जश्न मना रहा था।
पलनीस्वामी, उनके मंत्री तथा एआईएडीएमके के अन्य लोग बीच पर पहुंचे और दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजिल अर्पित की।
इससे पहले, स्टालिन ने प्रदेश के राज्यपाल सी.विद्यासागर राव से मुलाकात की और विधानसभा में घटित घटना के बारे में शिकायत की।
No comments:
Post a Comment