व्यापमं घोटाले को लेकर भाजपा सांसद ने शिवराज पर साधा निशाना..! - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 17 February 2017

व्यापमं घोटाले को लेकर भाजपा सांसद ने शिवराज पर साधा निशाना..!

भोपाल । मप्र के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले को लेकर अब तक कांग्रेस और विरोधियों के निशाने पर रहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अब उन्हीं की पार्टी के सांसद ने हमला बोला हैं। भाजपा सांसद प्रहलाद पटेल ने व्यापमं मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार पर निशाना साधा हैं। सांसद प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को ट्वीट कर व्यापमं मामले में छात्रों के भविष्य बर्बाद होने पर चिंता जताई हैं। इससे पहले गुरूवार को भी सांसद पटेल ने लगातार तीन ट्वीट कर सरकार को घेरा था। प्रहलाद पटेल के इस ट्वीट ने सियासी हलचल पैदा कर दी हैं। सांसद पटेल ने शुक्रवार को ट्वीट में लिखा हैं मुझसे व्यापमं पर ट्वीट करने पर आशय पूछा गया सत्ता परिवर्तन की नियत से सोचने और ढेर आशय निकलेंगे, पर व्यवस्था परिवर्तन के लिए मेरा आशय साफ हैं। जिन योग्य प्रतिभागियों का हक मारा गया हैं उन्हें क्या मिलेगा, जिन्होंने जीवन के छह वर्ष डॉक्टरी सीखी वे शून्य, पिता पुत्र और उसकी पीढ़ी प्रभावित होगी। हम अपनी भविष्य की पीढ़ी को लुटने से न बचा सके ऐसा विफल प्रशासनिक ढांचा, राजनैतिक दृष्टि से कैसे ओझल हो गया यह आत्मावलोकन जरूरी हैं।
व्यापमं में जिन्होंने रिश्वत दी उनको सजा मिली पर जिसने रिश्वत ली, रिश्वत देने प्रेरित किया उनको कब सजा मिलेगी, उसका इंतजार हैं। तब न्याय पूरा होगा। मेरी राय मे जिन्होंने रिश्वत दी वे दण्डित हुए इस पर दुख नही है, पर 5- 6 वर्ष डॉक्टरी सीखने वाली हुनरमंद पीढ़ी बर्बाद हो गई खुश नही हो सका। इससे पहले गुरूवार को भी भाजपा सासंद प्रहलाद पटेल ने व्यापमं को लेकर शिवराज सरकार पर सवाल खड़े किये थे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status