सुनील जोशी हत्याकांड में आया फैसला, सभी आरोपी हुए दोषमुक्त - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 1 February 2017

सुनील जोशी हत्याकांड में आया फैसला, सभी आरोपी हुए दोषमुक्त

देवास / मध्यप्रदेश । साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और अन्य 8 आरोपियों के लिए वसंत पंचमी का यह दिन प्रसन्नता लेकर आया। दरअसल ये सभी आरएसएस के पूर्व प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड में सुनवाई का सामना कर रहे थे। इस मामले में देवास न्यायालय में निर्णय लिया गया। न्यायालय ने सभी 8 आरोपियों को दोष मुक्त घोषित कर दिया।
हालांकि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बीमार थीं और इसी कारण से वे न्यायालय में पेश नहीं हो पाईं। अन्य आरोपियों के तौर पर हर्षद सोलंकी, लोकेश शर्मा, राजेंद्र चैधरी, जितेंद्र शर्मा, रामचरण पटेल, वासुदेव परमार और आनंदराज कटारिया भी आरोपी थे। इन में से 4 आरोपी ज्युडिशियल कस्टडी में थे और 4 आरोपियों को जमानत दी गई थी।
जब न्यायालय का फैसला आया तो आनंद राज कटारिया और वासुदेव परमार अपने आंसू तक नहीं रोक पाए। गौरतलब है कि 29 दिसंबर 2017 को आरएसएस के पूर्व प्रचारक सुनील जोशी की चूना खदान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status