जबलपुर: नगर उदय अभियान के हितग्राही सम्मेलन में आज लाभांवित होगें हजारों हितग्राही - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 8 February 2017

जबलपुर: नगर उदय अभियान के हितग्राही सम्मेलन में आज लाभांवित होगें हजारों हितग्राही

गैरिसन ग्राउंड में होगा विराट हितग्राही सम्मेलन
मुख्यमंत्री के उद्बोधन का प्रदेश भर में दूरदर्शन के माध्यम से होगा सीधा प्रसारण
केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं का हितग्राही को मिलेगा लाभ
महापौर डॉं. श्रीमती स्वाती सदानंद गोडबोले, कलेक्टर श्री महेश चंद चौधरी एवं निगमायुक्त श्री वेदप्रका ने हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुॅंचकर लाभ लेने की अपील

जबलपुर । नगर उदय अभियान के अंतर्गत आज 8 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हितग्राहियों को अनेक योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे। मुख्य आयोजन सदर के गैरिसन ग्राउंड में आयेजित किया है। हितग्राही सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, के द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से पूरे प्रदेश में किया जायेगा। इस संबंध में पहले से ही महापौर डॉं. श्रीमती स्वाती सदानंद गोडबोले के मार्गदर्शन में शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभ दिलाने का कार्य निगम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इस भव्य हितग्राही सम्मेलन से हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का और अधिक लाभ मिलेगा। आयोजन के संबंध में निगमायुक्त श्री वेदप्रकाश ने बताया कि नगर उदय अभियान के समापन कार्यक्रम के लिए जबलपुर का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को जन जन तक पहुॅंचाने दूरदर्शन द्वारा व्यापक तैयारियां की गयी हैं। दूरदर्शन द्वारा विभिन्न डीटीएच प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जायेगा। दूरदर्शन से प्रदत्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार 8 फरवरी 2017 को होने वाले नगर उदय अभियान के समापन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण निम्न डीटीएच प्लेटफॉर्म के चैनल नम्बरों पर किया जायेगा। प्रसारण करने वाले चैनल जिसमें डीडी फ्री इंडिया चैनल नंबर 35, बिग टीवी चैनल नंबर 389/390, डिश टीवी चैनल नंबर 820, हैथवे चैनल नंबर 482, एयरटेल चैनल नंबर 350, सिटी केबल चैनल नंबर 665, वीडियोकॉन चैनल नंबर 896/819, डिजी केबल चैनल नंबर 631, आदि हैं। 
हितग्राही सम्मेलन में 3200 हितग्राहियों को पट्टा, 4000 हितग्राहियों को बीपीएल कार्ड, 7200 हितग्राहियों को आवास आवंटन अधिकार पत्र, 2700 हितग्राहियों को रोजगार एवं प्रशिक्षण का लाभ, 3200 राष्ट्रीय शहरी आजीविकास मिशन के हितग्राहियों को लाभ, 41 हजार 7 सो 9 शौचालय, 2 हजार 2 सौ 37 शासकीय योजनायें एवं 2 हजार 2 सौ 37 पेंशन लाभार्थी हितग्राहियों के साथ साथ अन्य योजना के हितग्राहियों को भी लाभ प्रदान किये जायेगें। हितग्राही सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में म.प्र. शासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर सेजवार, किशान कल्याण मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, राज्यमंत्री श्री शरद जैन, सांसद श्री राकेश सिंह, अध्यक्ष जिलापंचायत श्रीमती मनोरमा पटैल, महापौर डॉं. श्रीमती स्वाती सदानंद गोडबोले, उपाध्यक्ष म.प्र. राज्य पिछड़ा वर्ग श्री एस.के. मुद्दीन, विधायक पूर्व क्षेत्र श्री अंचल सोनकर, अध्यक्ष महाकौशल विकास प्राधिकरण श्री प्रभात साहू, विधायक बरगी श्रीमती प्रतिभा सिंह, अध्यक्ष जबलपुर विकास प्राधिकरण डॉं. विनोद मिश्रा, विधायक सिहोरा श्रीमती नंदनी मरावी, विधायक पनागर श्री सुशील तिवारी, विधायक केन्ट क्षेत्र श्री अषोक रोहाणी, मनोनित विधायक श्रीमती एल.बी. लोबो, विधायक पश्चिम क्षेत्र श्री तरूण भानोत, उपाध्यक्ष छावनी परिषद, श्री अभिषेक चौकसे, विधायक पाटन श्री नीलेश अवस्थी, निगमाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, नेताप्रतिपक्ष श्री राजेश सोनकर उपस्थित रहेगें। सम्मेलन में अतिथि के रूप में मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण एवं समस्त पार्षदगण भी उपस्थित रहेगें। महापौर डॉं. श्रीमती स्वाती सदानंद गोडबोले, कलेक्टर श्री महेश चंद चौधरी एवं निगमायुक्त श्री वेदप्रकाश ने शहर के सभी हितग्राहियों से हितग्राही सम्मेलन गैरिसन ग्राउण्ड में पहुॅंचकर लाभ लेने की अपील की है। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status