मोदी सरकार ने कराया केजरीवाल सरकार को 5 हजार करोड़ का घाटा - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 21 February 2017

मोदी सरकार ने कराया केजरीवाल सरकार को 5 हजार करोड़ का घाटा

नई दिल्ली। नोटबंदी से आम आदमी के साथ-साथ सरकारों को भी राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार भी इससे अछूती नहीं रही है। बता दें कि आंकड़ों के मुताबिक नोटबंदी से दिल्ली सरकार को 5 हजार करोड़ का राजस्व घाटा हुआ है।
नोटबंदी का औद्योगिक क्षेत्र पर काफी विपरीत असर पड़ा। ऐसे में इसका राजस्व पर भी असर आना स्वाभाविक था। सूत्रों के अनुसार दिल्ली सरकार के टैक्स कलेक्शन में काफी कमी आयी है। जिस कारण सरकार ने अपने बजट को भी संशोधित कर 46 हजार से घटाकर 41 हजार करोड़ कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status