आखिर क्यो 25 दिनों में ही ट्रंप के सुरक्षा सलाहकार को देने पड़ा इस्तीफा..? - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 14 February 2017

आखिर क्यो 25 दिनों में ही ट्रंप के सुरक्षा सलाहकार को देने पड़ा इस्तीफा..?

नई दिल्लीः- अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के 25 दिन बाद ही उनके सुरक्षा सलाहाकार माइकल फ़्लिन ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल रुस के साथ कथित संपर्क की वजह से फ़्लिन पर इस्तीफ़ा देने का दबाव बढ़ता जा रहा था.
 
फ्लिन ने अपने इस्तीफे में कहा है कि, तेज गति से घटी घटनाओं के बीच उन्होंने उपराष्ट्रपति पेंस को अपना पक्ष बता दिया है. इसके अलावा फ्लिन ने यह भी कहा है कि उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक स्पेंस से पूरी ईमानदारी के साथ माफी मांग ली है जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है.
 
आपको बता दें कि पिछले दिनों अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन के बारे में कुछ खबरों में कहा गया था कि उन्होंने ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले अमरीका में रूसी राजदूत से प्रतिबंधों के संबंध में चर्चा की थी.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status