फर्रुखाबाद:- उत्तर प्रदेश के सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नें आज मंगलवार को प्रदेश में होने वाले 2017 के चुनावों को लेकर फर्रुखाबाद में जनता को संबधित किया। अखिलेश यादव नें अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोला। बसपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव नें कहा कि पिछले नौ सालो से जो हाथी खड़े थे वो खड़े है और जो बैठे थे वे बैठे ही है।
अखिलेश के भाषण की मुख्य बातें:-
- चुनावी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए धन्यवाद,मुझे भरोसा है सपा प्रत्याशियों को आप जिताएंगे।
- एक फिर समाजवादियों की सरकार बनाएं,समाजवादी लोग जो करते हैं,वह करते हैं।
- समाजवादियों ने जनता को एंबुलेंस सेवा दी है,समाजवादी एंबुलेंस सेवा गाँव-गाँव पहुंच रही।
- डायल 100 सेवा को और बेहतर बनाने का काम किया,100 नंबर पर फोन करने पर 15 मिनट में पुलिस पहुंच रही।
- लैपटॉप बांटे,किसानों के सिंचाई का पैसा माफ किया,,बीजेपी के लोग अपना काम दिखाएं,जमीन पर क्या हुआ।
- मन की बात बहुत सुन लिया,जनता नहीं जान पायी मन की बात,मन की बात सुनाते रहेंगे,काम की बात कब करोगे।
- मेहनत का कमाया हुआ पैसा लोगों को नहीं मिल पा रहा,अच्छे दिन वालों ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया।
- गरीबों के खातों में 15-15 लाख रुपये कब आयेंगे,गरीबों के खातों में एक भी पैसा नहीं पहुंचा।
- लाइन में लगे लोगों की जान चली गई,लाइन में लगी महिला को बच्चा हो गया।
- बैंक वालों ने बच्चे का नाम खजांची रख दिया,अखिलेश,लाइन में लगे मरने वालों के परिजनों को मदद दी।
- बीजेपी के लोगों ने केवल जनता को गुमराह किया,काला पैसा नहीं होता,लेनदेन काला-सफेद होता।
- मुनाफा कमाया,टैक्स नहीं दिया तो वह काला पैसा हो गया,समाजवादी लोग जो वादा करते हैं जमीन पर उतारते हैं।
- जबतक हम और आप नहीं चाहेंगे तबतक भ्रष्टाचार नहीं खत्म होगा,नोटबंदी से सबसे ज्यादा परेशान किसानों को हुई।
- बड़े-बड़े पुल समाजवादियों ने बनाकर दिखा दिये, बीजेपी के लोगों ने एक पुलिया भी नहीं बनायी।
- हाथ का साथ मिलने पर साइकिल और तेज़ चलेगी, लोकतंत्र में आधी आबादी को भी अधिकार मिले।।
- आने वाले समय में सभी गरीब महिलाओं को पेंशन देंगे,गरीबों को 100 प्रतिशत राशन बांटने का इंतजाम किया।
- स्कूली बच्चों को बर्तन,बैग और फल-दूध की व्यवस्था, स्कूली बच्चों को 1 किलो घी देने का काम करेंगे।
- बस में महिलाओं को आधा किराया देना पड़ेगा, ये चुनाव सरकार बनाने का है,साइकिल की मदद करना।
- पुलिस भर्ती और आसान बनाने का काम किया है, स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम युवाओं के लिए चलाया।
- स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम युवाओं के लिए चलाया, पहले चरण में समाजवादी पार्टी आगे है।
- दूसरे चरण में भी समाजवादी पार्टी आगे है, लखनऊ में मेट्रो की टेस्टिंग चल रही है।
- लखनऊ,नोएडा,गाजियाबाद में मेट्रो चलाएंगे, पहले चरण के बाद ही BJP वाले ब्लड प्रेशर के चक्कर में पड़ गये।
- एक्सप्रेसवे पर जो चल लेगा समाजवादी पार्टी का बटन जरुर दबाएगा,शहरों में 24 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली दे रहे हैं।
- हमारी बुआ से सावधान रहना पत्थर वाली सरकार से, जो हाथी बैठे थे वह बैठे हैं जो खड़े थे वह हाथी खड़े हैं।

No comments:
Post a Comment