साल 2017 का पहला चंद्र ग्रहण है कल…रखें इन बातों का ध्यान - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 10 February 2017

साल 2017 का पहला चंद्र ग्रहण है कल…रखें इन बातों का ध्यान

नई दिल्ली। साल 2017 का पहला चंद्र ग्रहण शनिवार को है। ऐसा कहा जाता है कि कोई भी ग्रहण अपने साथ शगुन और अपशगुन लेकर आता है। इस बार चंद्र ग्रहण 2 बार लगेगा पहला 11 फरवरी को और दूसरा 7 अगस्त को।
पढ़िए कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण का असर:-
-11 फरवरी को सुबह 4 बजकर 6 मिनट 26 सेकेंड से शुरु होगा।
-6 बजकर 14 मिनट और 39 सेकेंड पर ग्रहण चरम पर रहेगा।
-8 बजकर 22 मिनट और 53 सेकेंड पर खत्म होगा।
-खास बात ये है कि इस चंद्र ग्रहण में सूतक नहीं लगेगा।
यहां पर दिखेगा चंद्र ग्रहण:-
11 फरवरी को लगने वाले चंद्र ग्रहण भारत से अलावा एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के ज्यादातर देशों में दिखाई देगा।
चंद्रग्रहण एक खगोलीय स्थित है। कहा जाता है कि चंद्रमा , पृथ्वी के और पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर काटते हुए एक सीधी रेखा में आ जाता हैं। यानि जब पृथ्वी यूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया से होकर गुजरात है और इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं।
इन बातों का रखें खास ध्यान:-
-ये इस साल का पहला चंद्र ग्रहण है।
-इस दिन बुजुर्ग, बीमार और बच्चों को छोड़कर घर के बाकी सदस्य भोजन ना करें।
-गर्भवती महिलाएं घर के अंदर ही रहें।
-कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है इसलिए घर में मंत्रोच्चारण करें।
-ऐसा करने पर सकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status