विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने इस बारे में कहा, हमने विजय माल्या के प्रत्यर्पण का आग्रह यहां ब्रिटेन के उच्चायोग को सौंपा है जो सीबीआई से मिला है। ब्रिटेन से आग्रह किया है कि भारत में सुनवाई का सामना करने के लिए प्रत्यर्पण करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये एक कानूनी मामला है और अगर प्रत्यर्पण निवेदन का सम्मान किया जाता है तो ये हमारी चिंताओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाएगा।
हालांकि कुछ दिन पहले सीबीआई ने माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था जिसके बाद किंश फिशर के मालिक ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए अपने को पाक साफ बताया था। माल्या ने ट्वीट करते हुए लिखा, मीडिया खुशी-खुशी एक पिच की तरह इस्तेमाल हो रहा है और मैं एक फुटबॉल की तरह। एक दूसरी की विरोधी दो टीम यूपीए और एनडीए आपस में मैच खेल रही हैं लेकिन इस मैच का कोई रेफरी नहीं है।

No comments:
Post a Comment