मध्यप्रदेश एटीएस ने आईएसआई के 11 जासूसों को गिरफ्तार किया, कॉल सेंटर की आड़ में चलाते थे एक्सचेंज - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 9 February 2017

मध्यप्रदेश एटीएस ने आईएसआई के 11 जासूसों को गिरफ्तार किया, कॉल सेंटर की आड़ में चलाते थे एक्सचेंज

भोपाल । मध्य प्रदेश एटीएस ने गुरुवार को आईएसआई के 11 जासूसों को गिरफ्तार किया है। इन्हें राज्य के चार शहरों से दबोचा गया है। सामनेआया है कि ये जासूस कॉल सेंटर की आड़ में गैरकानूनी एक्सचेंज चलाते थे, जिनके माध्यम से आईएसआई के लोग भारत में मौजूद अपने शातिरों से बात करते थे। जांच एजेंसी का कहना है कि अभी जांच जारी है और आने वाले कुछ समय में और बड़े खुलासे होंगे। इतना ही नहीं जांंच एजेंसी का कहना है कि इन जासूसों का नेटवर्क के देश के कई हिस्सों में सक्रिय है। 
सामने आया है कि एटीएस ने ग्वालियर, जबलपुर, सतना और भोपाल में कार्रवाई करते हुए इन जगहों से 11 जासूसों को दबोचा है। ये लोग सिम बॉक्स एक्सचेंज चला रहे थे, जिसके जरिए ये लोग पाकिस्तानी आईएसआई के लोगों की भारत में मौजूद गुर्गों से बातचीत करवाते थे। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार लोगों के पास से फर्जी आईडी कार्ड पर लिए गए मोबाइल सिम बरामद हुए हैं। 
बता दें कि पिछले दिनों आरएस पुरा से जांच एजेंसियों ने दो आईएसआई के जासूसों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में बलराम नाम के एक शख्स का कारगुजारियां उजागर हुई थी। बाद में जांच एजेंसी ने बलराम नाम के इस शख्त को दबोचा तो कई बड़े खुलासे हुए। सामने आया कि इसके पास कई बैंक खाते हैं, जिनमें हवाला के जरिए पैसा आता था। इसके बाद बलराम इस रकम को आगे दूसरे लोगों को बांटता था।

दूसरे राज्यों में भी नेटवर्क

जांच एजेंसी का कहना है कि इन आईएसआई के जासूसों ने बताया है कि इस तरह के सिम एक्सचेंज का नेटवर्क मध्य प्रदेश ही नहीं देश के दूसरे कौनों में भी चलाया जा रहा है। इन सब लोगों को फंडिग होती थी। अब जांच एजेंसी ने इन लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। संभावना है कि जल्द ही कुछ और आईएसआई जासूसों की गिरफ्तारी होगी।

आईएसआई करती थी स्लिपर सेल से बातचीत

सामने आया है कि इन जासूसों के माध्यम से आईएसआई भारत में मौजूद अपने स्लिपर सेल के लोगों से बातचीत करती थी। इतना ही नहीं इन लोगों के माध्यम से भारत की कई खूफिया जानकारियां ये लोग पाकिस्तान में अपने आकाओं को दिया करते थे। इस धरपकड़ को इस लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status