अभी 1,000 रुपए के नोट छापने की कोई योजना नहीं: सरकार - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 22 February 2017

अभी 1,000 रुपए के नोट छापने की कोई योजना नहीं: सरकार

नई दिल्ली। आज केन्द्र सरकार ने 1000 रुपए के नए नोट जारी करने के बारे में कहा है कि 1000 रुपए के नए नोट लाने की उसकी कोई योजना नहीं है, बल्कि, वह 500 रुपए के नए नोटों का अधिक से अधिक प्रॉडक्शन करेगी। के दी।
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने आज ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, ''सरकार का फोकस 500 रुपए और इससे कम मूल्य के नोटों को ज्यादा से ज्यादा छापे जाने पर है। दास ने कहा कि एटीएम में कम पैसे की शिकायत को हम दूर कर रहे हैं।'' उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग जरूरत के मुताबिक ही पैसा निकालें और बहुत ज्यादा न निकालें क्योंकि इससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
बता दे 8 नवंबर को पीएम मोदी के नोटबंदी के ऐलान के बाद बाजार में 500 रुपए और 2000 रुपए के नए नोट पेश किए गए थे। जबकि विमुद्रीकरण की घोषणा के तहत कालेधन पर लगाम के लिए 1000 के पुराने नोट बैन कर दिए थे।
इस बीच तमाम अटकलें भी लगने लगी थीं कि सरकार एक हजार रुपए के नोट बाजार में पेश करेगी और इसे छापना तक शुरू कर चुकी है। शक्तिकांत दास के इस ट्वीट के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status