नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पद्मावती फिल्म को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को धमकी दी है। परिषद ने बयान में कहा कि उन्होंने रानी पद्मिनी के चरित्र को गलत तरीके से दिखाए जाने के प्रयास को गम्भीरता से लिया है। इससे पहले पद्मावती की शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना ने भंसाले से मारपीट की थी और सेट को नुकसान पहुंचाया था। विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि यदि फिल्म में ऐसा कुछ भी हुआ तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
परिषद की महिला शाखा मातृशक्ति की प्रमुख मीनाक्षी ताई पेशवे और दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका माला रावल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि इतिहास के नाम पर धंधा करने वाले कुछ विदेशी व वामपंथी तथाकथित इतिहासकारों की ओर से राजस्थान की गौरवशाली राजपूत परम्परा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
माफी मांगें संजय लीला भंसाली
संजय लीला भंसाली से माफी मांगने की मांग करते हुए विहिप ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी और कला के नाम पर कोई हिन्दू वीरांगनाओं का चीरहरण करेगा तो संगठन मौन नहीं रहेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.

No comments:
Post a Comment