नई दिल्ली
नोटबंदी के एक महीने बाद जनधन खातों से 5,582.83 करोड़ रुपये की निकासी हुई है। 7 दिसंबर को जनधन खातों में जमा राशि 74,610 करोड़ रुपये थी। यह आंकड़ा इन खातों में जमा होने वाली राशि का अब तक अधिकतम था। इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट जारी है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 11 जनवरी को यह घटकर 69,027.17 करोड़ रुपये पर आ गई। 7 दिसंबर से 11 जनवरी की अवधि में जनधन खातों से कुल जमा में 5,582.83 करोड़ रुपये की कमी आई।
देश भर में कुल जनधन खातों की संख्या 26.68 करोड़ रुपये है। इन खातों का दुरुपयोग रोकने के लिए निकासी की मासिक सीमा 30 नवंबर से 10,000 रुपये तय की गई है। जनधन खातों में जमा की अधिकतम सीमा 50,000 रुपये है। 9 नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अमान्य करार दिए जाने के बाद इन खातों में 45,636.61 करोड़ रुपये की राशि जमा थी।
नोटबंदी की घोषणा के एक महीने के भीतर जनधन खातों में जमा राशि में 28,973 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था। इस बीच, आधार से जुडे जनधन खातों की संख्या 11 जनवरी को समाप्त सप्ताह में बढ़कर 15.36 करोड़ हो गई है, जो नोटबंदी के दिन 13.68 करोड़ थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.

No comments:
Post a Comment