चुनाव आयोग ने पीएम के 'मन की बात' को दिखाई हरी झण्डी - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 28 January 2017

चुनाव आयोग ने पीएम के 'मन की बात' को दिखाई हरी झण्डी

नई दिल्ली। 5 राज्यों में चुनावों के चलते रेडियो द्वारा प्रसारित किए जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' पर रुकावटे आ रही थी लेकिन चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के मन बात के अगले कार्यक्रम को रविवार को प्रसारण करने की मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में आदर्श आचार संहिता लागू की वजह से सरकार ने इस रेगुलर रेडियो प्रोग्राम के लिए मंजूरी हासिल करने के लिए चुनाव से कॉन्टैक्ट किया था। इन राज्यों में चार फरवरी और आठ मार्च के बीच विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

इस बार मन की बात प्रोग्राम कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिक्षाओं पर केंद्रित होगा। ये परिक्षाएं नौ मार्च को शुरू होगी। उसके एक दिन पहले ही आखिरी दिन की वोटिंग है। सूत्रों ने बताया कि आयोग ने इस प्रोग्राम को मंजूरी दे दी है। सरकार विधानसभा चुनावों के दौरान इस रेडियो कार्यक्रम की मंजूरी लेने के लिए चुनाव आयें से संपर्क करती रही थी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status