नकली नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 18 लाख के नकली नोट भी जब्त - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 28 January 2017

नकली नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 18 लाख के नकली नोट भी जब्त

नई दिल्ली:  
नोटबंदी के बाद अब तक के नकली नोटों के सबसे बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी (स्पेशल सेल) संजीव यादव के मुताबिक पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 18 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। ये सभी नकली नोट नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक के जारी किए गए नए नोटों के जैसे ही हैं।
डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने ये स्वीकार किया है कि नोटबंदी के बाद देश में भारी मात्रा में नकली नोटों को बाजार में चलन में लाया गया है।
गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को पीएम मोदी ने 500 और 1000 रु के पुराने नोटों पर पाबंदी लगा दी जिसके बाद देश की लगभग 86 फीसदी मुद्रा अमान्य हो गई थी।
नोटबंदी के बाद सरकार ने दलील दी थी कि इससे नकली नोटों के इस्तेमाल पर भी रोक लगेगी लेकिन भारी मात्रा में नकली नोट मिलने के बाद एक बार फिर से भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पुहंचाने की कोशिश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status