बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में दिखी अखिलेश की छाप! - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 29 January 2017

बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में दिखी अखिलेश की छाप!

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लोक कल्याण संकल्प पत्र-2017 नाम से जो घोषणा पत्र जारी किया है, उसमें कहीं न कहीं समाजवादी पार्टी का असर भी देखने को मिल रहा है.
चाहे मेट्रो प्रोजेक्ट हो, एंबुलेंस सेवा या डायल 100 का विस्तार हो, कॉलेजों में वाई-फाई की बात हो या लैपटॉप योजना, भाजपा के घोषणापत्र में करीब 24 वायदे ऐसे हैं, जिनको समाजवादी पार्टी ने पहले ही अपने घोषणा पत्र में शामिल कर रखा है.
घोषणापत्र जारी करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सपा के वादों को सिरे से खारिज करते दिखे. उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में हम मेट्रो चलाकर दिखाएंगे, उसका बिना चले उद्घाटन नहीं कर देंगे. यही नहीं पुलिस की डायल 100 योजना के विषय में उन्होंने कहा कि दूर-दराज के गांव में 15 मिनट के अंदर सहायता पहुंचे, हम ये सुनिश्चित करेंगे.
वहीं, भाजपा के घोषणापत्र पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम दावा करते हैं कि भाजपा के सारे चुनावी वायद को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश यादव प्रदेश की जनता को पहले ही पूरा कर चुके हैं इसलिए ये घोषणा पत्र पूरी तरह सपा की फोटोकॉपी है.
घोषणापत्र में प्रमुख वायदे एक जैसे
शिक्षा क्षेत्र
सपा: सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज को वाईफाई युक्त किया जाएगा.
भाजपा: सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में मुफ्त वाई-वाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
सपा: सभी इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की उपलब्धता और आवश्यक सुविधाओं जैसे फर्नीचर, लेबोरेटरी और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी.
भाजपा: सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों का आधुनिकीकरण किया जाएगा. प्रत्येक विद्यालय में एक कक्ष, शिक्षक और एक कक्ष के न्यूनतम अनुपात
को शत-प्रतिशत लागू किया जाएगा.
सपा: मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना चालू रखी जाएगी. यही नहीं स्मार्टफोन योजना के लिए पंजीकरण चालू रखा जाएगा.
भाजपा: प्रदेश के सभी युवाओं को कॉलेज में दाखिला लेने पर मुफ्त लैपटॉप दिया जाएगा. साथ ही हर महीने एक जीबी इंटरनेट मुफ्त दिया जाएगा.
स्वास्थ्य
सपा: 102 और 108 एंबुलेंस सेवा का विस्‍तार करेंगे.
भाजपा: एंबुलेंस सेवा को अपग्रेड करेंगे.
कानून-व्यवस्था
सपा: पुलिस की डायल 100 सेवा को प्रभावशाली बनाएंगे. फोर व्हीलर के साथ टू व्हीलर भी इसमें शामिल करेंगे.
भाजपा: 100 हेल्पलाइन नंबर योजना को प्रभावशाली बनाएंगे.
सपा: महिला सुरक्षा के लिए 1090 वुमेन पावरलाइन और रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड योजना को बढ़ाया जाएगा. हर जिले में महिला थाना बनाया जाएगा.
भाजपा: हर कॉलेज के नजदीक पुलिस थानों में एंटी रोमियो दल का गठन करेंगे.
सपा: महिला उत्‍पीड़न के मामलों के लिए सभी जिलों में फास्‍ट ट्रैक कोर्ट बनेगी.
भाजपा: महिला उत्‍पीड़न के मामलों के लिए 100 फास्‍ट ट्रैक कोर्ट बनेगी.
मेट्रो प्रोजेक्ट
सपा: नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, आगरा और वाराणसी में मेट्रो सेवा शुरू करेंगे.
भाजपा: कानपुर, आगरा, इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी और गाजियाबाद में मेट्रो सेवा शुरू करेंगे.
किसानों के लिए
सपा: सभी किसानों को सस्‍ते लोन देंगे.
भाजपा: सभी छोटे और सीमांत किसानों का किसानों को बिना ब्‍याज फसली लोन देंगे.
सपा: किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए मंडियों का आधुनिकीकरण किया जाएगा.
भाजपा: किसानों को फसल का सही मूल्य दिलवाने के लिए सभी अनाज और सब्जी मंडियों को ई-मंडियों में बदला जाएगा.
सपा: किसान बीमा राशि 7.5 लाख होगी
भाजपा: भूमिहीन किसान को दो लाख का बीमा
सपा: पशुओं के इलाज के लिए एंबुलेंस होगी
भाजपा: पशुओं के इलाज के लिए बीमा होगा
दुग्ध उत्पादन
सपा: दूध के स्‍टोरेज के लिए चिलिंग प्‍लांट की क्षमता बढ़ाएंगे. साथ ही उत्पादन बढ़ाने के लिए कामधेनु, मिनी कामधेनू और माइक्रो कामधेनु योजना
का विस्तार किया जाएगा.
भाजपा: हर चार जिले में मिल्‍क प्रोसेसिंग डेरी की स्थापना की जाएगी.
सिंचाई 
सपा: बुंदेलखंड में पानी की ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि दो फसल हो सकें.
भाजपा: बुंदेलखंड में सिंचाई के लिए अलग से फंड देंगे.
बिजली
सपा: शहरों में 24 घंटे बिजली दी, अब गांव में देंगे.
भाजपा: 24 घंटे बिजली देंगे.
पर्यटन
सपा: प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों को समेकित रूप से विकसित किया जाएगा.
भाजपा: प्रदेश क सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा. सांस्कृतिक पर्यटन सर्किट बनाए जाएंगे.
वकीलों के लिए
सपा: वकील की मौत 60 वर्ष से कम उम्र में हो तो 10 लाख की आर्थिक मदद देंगे.
भाजपा: उम्र सीमा में इजाफा किया जाएगा और वकील की मौत 70 से कम उम्र में हो तो 10 लाख की मदद देंगे.
सपा: वकीलों के आवास के लिए ग्रुप हाउसिंग योजना बनाई जाएगी.
भाजपा: अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख की जाएगी.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status